पति पर निबंध

पति एक घरेलू प्राणी है, यह सभी घरों में अनिवार्य रूप से पाया जाता है। इस घरेलू प्राणी को पालने का पूरा अधिकार पत्नी नामक ओहदे से सम्मानित महिला को प्राप्त होता है। 

* इसकी दो आंखें होती है, जिससे यह मूक रहकर मात्र देखता है। 
* इसके दो कान होते है, जिससे पत्नी की डांट-फटकार सुनता है। 
* इसका एक मुख होता है, जिसके खुलने पर पूर्णत: पाबंदी होती है। 
* इसकी इकलौती कटी नाक में अदृश्य नकेल होती है। 
* यह काफी कुछ मनुष्य से मिलता-जुलता प्राणी होता है। 
* वैसे पति होने से पूर्व यह मनुष्य की श्रेणी में होता है। 

पति के प्रकार :- 
जोरू का गुलाम : यह प्रजाति हमारे देश में बहुतायत रूप से पाई जाती है। इस प्रजाति के पति टिकाऊ, मेहनती, सीधे व वफादार होते है। यह उम्दा नस्ल के होते है। डांट, मार, गालियां इन पर प्रभावहीन होती है। पालने के लिए यह पति सबसे अच्छे होते है। 

जोरू का बादशाह : यह प्रजाति धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। इसलिए सरकार जल्द ही इनके संरक्षण के लिए ‘बादशाह पति संरक्षण’ नामक अभियान चलाने जा रही है।

Source

South Korean govt allowed Samsung to hide information from sick workers

The former Samsung semiconductor and LCD workers who became unwell were mostly in their 20s and 30s. Seventy-six died.

According to an explosive investigative report by the Associated Press, just two words allowed Samsung to deny information to sick workers and their families with help from the government: trade secrets.

Source

ख़ुशी खरीद ली

रुई का गद्दा बेच कर

मैंने इक दरी खरीद ली,

ख्वाहिशों को कुछ कम किया मैंने

और ख़ुशी खरीद ली ।

सबने ख़रीदा सोना

मैने इक सुई खरीद ली,

सपनो को बुनने जितनी

डोरी ख़रीद ली ।

मेरी एक खवाहिश मुझसे

मेरे दोस्त ने खरीद ली,

फिर उसकी हंसी से मैंने

अपनी कुछ और ख़ुशी खरीद ली ।

इस ज़माने से सौदा कर

एक ज़िन्दगी खरीद ली,

दिनों को बेचा और

शामें खरीद ली ।

शौक-ए-ज़िन्दगी कमतर से

और कुछ कम किये, 

फ़िर सस्ते में ही

“सुकून-ए-ज़िंदगी” खरीद ली ।
हिंदी शायरी: ख़ुशी खरीद ली